Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में आज राज्य के दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। इसमे बीजेपी व कांग्रेस के नेता शामिल है। भाजपा लोकसभा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल और कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी गोविंदराम मेघवाल दोनों ही अपना नामांकन दाखिल करेंगे। समर्थकों व कार्यकर्ताओं का डेरा रहेगा। बीकानेर लोक सभा सीट से सांसद रहे अर्जुन मेघवाल चौथी बार बीकानेर लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे वहीं गहलोत सरकार में मंत्री रहे गोविंदराम मेघवाल आज अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने सुरक्षा के बंदोबस्त किए है साथ ही यातायात में कुछ बदलाव किया है। कांग्रेस की सभा सादुल क्लब मैदान में रखी गई है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा मौजूद रहेंगे।बीजेपी कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार श्री अर्जुनराम मेघवाल जी आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन के बाद नामांकन सभा रखी गई है जिसमे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी जी व उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी इस नामांकन सभा को संबोधित करेंगे। नामांकन समय आज 11:15 बजे कलेक्ट्रेट बीकानेर। नामांकन सभा आज 12:30 बजे से रविंद्र रंगमंच के आगे बीकानेर।