Thar पोस्ट, न्यूज। प्रदेश सरकार ने गुरुवार को एक आदेश जारी करके 10 दिन के लिए तबादलों पर लगी रोक हटा दी है। सभी विभाग, निगम, बोर्डों में अपनी जरूरत के अनुसार कर्मचारियों के तबादले 10 से 20 फरवरी के बीच किए जा सकेंगे। प्रशासनिक सुधार विभाग से जारी आदेश के अनुसार, पिछले साल 15 जनवरी से प्रदेश के सभी विभागों में ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बैन लगा दिया था। विधानसभा चुनाव के बाद सरकार बदल गई और अब बड़ी संख्या में मेडिकल हेल्थ, पीएचईडी, ट्रांसपोर्ट, यूडीएच, बिजली, फाइनेंस, पीडब्ल्यूडी समेत अन्य विभागों के कर्मचारियों की तबादले के लिए विधायकों के पास डिजायर आ रही है। लेकिन इन आदेशों में ग्रेड थर्ड टीचर्स के ट्रांसफर नहीं हाेंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से अलग से ट्रांसफर नीति बनाई जाएगी। पिछले 4 साल से ग्रेड थर्ड टीचर्स के तबादले नहीं हुए हैं।