





Thar पोस्ट न्यूज। ऑटोमैटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित** रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित/ आगमन-प्रस्थान स्टेशन (टर्मिनल स्टेशन) में परिवर्तन रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार ऑटोमैटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं





- दिनांक 28.03.2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या 19410 थावे साबरमती एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया महेसाणा, कटोसन रोड, कलोल होकर संचालित होगी।
- दिनांक 29.03.2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या 09721 भावनगर- बीकानेर स्पेशल परिवर्तित मार्ग वाया वीरमगाम, कटोसन रोड, महेसाना होकर संचालित होगी एवं आम्बली रोड और गांधीनगर कैपिटल नहीं जाएगी |
- दिनांक 28.03.2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या 22547 ग्वालियर-साबरमती एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया महेसाणा , कटोसन रोड एवं कलोल होकर संचालित होगी।
- दिनांक 29.03.2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या 12461 जोधपुर साबरमती वंदे भारत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया महेसाणा , कटोसन रोड, कलोल होकर संचालित होगी।
- दिनांक 29.03.2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या 19223 साबरमती जम्मू तवी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया खोडियार , कलोल , कटोसन रोड , महेसाणा होकर संचालित होगी एवं गांधीनगर कैपिटल नहीं जाएगी ।
आगमन/ प्रस्थान स्टेशन (टर्मिनल स्टेशन) में परिवर्तन - गाड़ी सं. 19411, गांधीनगर कैपिटल- दौलतपुर चौक एक्सप्रेस, दिनांक 29.03.26 को गांधीनगर कैपिटल के स्थान पर साबरमती बीजी स्टेशन से प्रस्थान करेगी। यह रेल सेवा साबरमती- खोडियार- कलोल- कोटासन रोड – मेहसाना होकर संचालित की जाएगी।
- गाड़ी सं. 19412, दौलतपुर चौक-गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस, दिनांक 28.03.26 को दौलतपुर चौक से प्रस्थान करेगी। यह रेल सेवा गांधीनगर कैपिटल स्टेशन के स्थान पर साबरमती स्टेशन पर पहुंचेगी, यह रेल सेवा कलोल- खोडियार स्टेशन होकर संचालित की जाएगी एवं गांधीनगर कैपिटल स्टेशन पर नहीं जाएगी।
- गाड़ी सं. 19031, साबरमती- योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, जो दिनांक 29.03.26 को साबरमती स्टेशन से प्रस्थान करेगी। यह रेल सेवा परिवर्तित मार्ग खोडियार- कलोल- होकर संचालित की जाएगी, यह रेल सेवा गांधीनगर कैपिटल स्टेशन पर नहीं जाएगी।
- गाड़ी सं. 19224, जम्मू तवी – साबरमती एक्सप्रेस, जो दिनांक 28.03.26 को जम्मू तवी स्टेशन से प्रस्थान करेगी। यह रेल सेवा परिवर्तित मार्ग कलोल- खोडियार होकर संचालित की जाएगी, यह रेल सेवा गांधीनगर कैपिटल स्टेशन पर नहीं जाएगी।
- गाड़ी सं. 19032, योग नगरी ऋषिकेश-साबरमती एक्सप्रेस, दिनांक 28.03.26 को योग नगरी ऋषिकेश स्टेशन से प्रस्थान करेगी। यह रेल सेवा परिवर्तित मार्ग कलोल- खोडियार होकर संचालित की जाएगी, यह रेल सेवा गांधीनगर कैपिटल स्टेशन पर नहीं जाएगी।