Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान से मॉनसून की विदाई नजदीक है। लेकिन जाते हुए मानसूनी मेघ कुछ जिलों में बरसेंगे। मौसम विभाग के अनुसार 15 से 17 सितंबर तक पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक 15 से 17 सितंबर तक पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 12 से 14 सितंबर तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। पश्चिमी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां पूरी तरह से थमी रहेंगी। हालांकि 14 सितंबर के बाद से मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा और 15 से 17 सितंबर के बीच पूर्वी जिलों में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में मेघगर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।