ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20251119 WA0015 scaled श्री लक्ष्मीनाथ जी पार्क की टूटी दीवार का निर्माण हो Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। श्री लक्ष्मीनाथ जी पार्क की टूटी दीवार का निर्माण हो तथा पार्क में विकास कार्य श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति का एक शिष्टमंडल समिति के सचिव सीताराम कच्छावा के नेतृत्व में बीकानेर विकास प्राधिकरण की आयुक्त आई.ए. एस.श्रीमती अपर्णा गुप्ता तथा सचिव श्री कुलराज मीणा से मिला। शिष्ट मंडल ने उन्हे श्री लक्ष्मीनाथ जी पार्क में पिछले दो माह पूर्व पेड़ के साथ गिरी दीवार का शीघ्र निर्माण कराने तथा पार्क की विभिन्न समस्याओं के संबंध में ज्ञापन दिया। शिष्टमण्डल में सीताराम कच्छावा, विनोद महात्मा, शिव प्रकाश सोनी, हेमंत शर्मा, हनुमंत आसोपा, किसनलाल सोनी तथा नरेन्द्र शर्मा शामिल थे।

सचिव सीताराम कच्छावा ने बी.डी.ए. आयुक्त को बताया कि इस पार्क में सुबह शाम सैकड़ो लोग घूमने के लिए आते हैं तथा 65 दिन पूर्व टूटी दीवार एवं भ्रमणपथ का निर्माण नहीं होने से जनता में जबरदस्त आक्रोश है ।
उन्होंने श्री लक्ष्मीनाथ जी पार्क की टूटी दीवार का निर्माण कराने, जगह-जगह से टूटे हुए भ्रमण-पथ की मरम्मत कराने,बाल उद्यान के पास की क्षतिग्रस्त दीवार का निर्माण कराने,मन्दिर एवं पार्क परिसर में 30 बेंच लगवाने,20 कचरा-पात्र लगवाने, ओपन जिम में 4 साईकिल मशीन लगाने,अतिरिक्त बागवान एवं चौकीदार लगाने,तथा पार्क के कर्मचारी को दूब काटने की मशीन, हेज कटिंग मशीन,300 फुट पाइप तथा बागवानी के विभिन्न उपकरण दिलाने हेतु निवेदन किया।

बीकानेर विकास प्राधिकरण की आयुक्त श्रीमती अपर्णा गुप्ता ने शिष्टमंडल को उपरोक्त सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।


Share This News