Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में बारिश का दौर एक बार थम रहा है कुछ दिन मॉनसून शिथिल रहेगा। हालांकि छिटपुट बारिश चलती रहेगी। यह कहना है मौसम विभाग का। विभाग के अनुसार, 20 जुलाई से पूरे राज्य में बारिश की गतिविधियों में तेज गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे लोगों को आगामी एक सप्ताह तक भारी बारिश से राहत मिलने की पूरी संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 27-28 जुलाई के आसपास पूर्वी राजस्थान में फिर से भारी बारिश का एक नया दौर सक्रिय होगा।