ताजा खबरे
IMG 20251003 WA0024 scaled प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना पर जागरूकता सेमिनार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा शुक्रवार को जिला उद्योग संघ, रानी बाज़ार, बीकानेर में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया I जिसमे डॉ.अजय सिंह चौधरी, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-प्रथम, श्री रामधन मीना, प्रवर्तन अधिकारी व श्री संतोष कुमार मीणा, पूर्व प्रवर्तन अधिकारी उपस्थित रहे I

मुख्य अतिथि डॉ.अजय सिंह चौधरी ने बताया कि 1 अगस्त 2025 से भारत सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना जिसके तहत वर्ष 2025 से 2027 तक कंपनियों में नियुक्त व प्रथम बार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में पंजीकृत कर्मचारी को 15000 रु. प्रोत्साहन राशि दो किस्तों में दी जाएगी I पात्र नियोक्ताओं को भी प्रति नए कर्मचारी की नियुक्ति पर 1000 से 3000 रु प्रति माह तक की प्रोत्साहन राशि मिलेगी I

योजना के अंतर्गत सभी क्षेत्रों के नियोक्ताओं को 2 वर्षों तक तथा विनिर्माण क्षेत्र के नियोक्ताओं को 4 वर्षों तक प्रोत्साहन राशि मिलेगी जिसका उद्देश्य रोजगार में वृद्धि करना है और कर्मचारियों को भविष्य निधि योजना के लाभों से जोड़ना है I सेमिनार में उद्योगपतियों एवं कर्मचारी प्रतिनिधियों ने योजना के लाभों और योजना के सुचारू क्रियान्वयन पर चर्चा की तथा योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया I इस अवसर पर वीरेंद्र किराडू, निर्मल पारख, राजाराम सारड़ा, पारस डागा, कमल राठी, निखिल अग्रवाल सहित अनेक कारोबारी व श्रमिक उपस्थित हुए ।


Share This News