ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20250629 WA0026 scaled समाज का विकास शैक्षणिक उत्थान से ही संभव- श्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय मंत्री Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बज्जू में आयोजित मेघवाल समाज के द्वितीय महासम्मेलन में बोले केन्द्रीय मंत्री श्री मेघवालशिक्षा व सरकारी नौकरी सहित विभिन्न क्षेत्र की प्रतिभाओं को मोमेंटो देकर किया सम्मानित। तेजपुरा में सांसद कोटे से निर्मित पुस्तकालय का किया उद्घाटनडीएमएफटी योजना अंतर्गत 1.60 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि किसी भी समाज का विकास शैक्षणिक उत्थान से ही संभव है। उन्होने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बालिका शिक्षित होगी तो दो घरों का विकास होगा, जिससे समाज उन्नति की राह पकड़ेगा। बच्चों के अभिभावक शिक्षा से पीछे नहीं हटें, प्रत्येक बच्चे को शिक्षित अवश्य करें।

केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल रविवार को बज्जू में मेघवाल समाज की धर्मशाला व छात्रावास भूमि पर आयोजित मेघवाल समाज के द्वितीय महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। महासम्मेलन में समाज की शिक्षा व सरकारी नौकरी सहित विभिन्न क्षेत्र की प्रतिभाओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। श्री मेघवाल ने शिक्षा क्षेत्र में अच्छे अंक लाने वाले बच्चों से कहा कि पढ़ लिखकर संस्कारित बनों व उच्च पदों पर आसीन हों। इससे आपका व आपके परिवार का नाम रोशन होगा।

केन्द्रीय मंत्री श्री मेघवाल ने शैक्षणिक उत्थान को लेकर भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं और सांसद कोटे के तहत 50 लाख की घोषणा मेघवाल समाज की छात्रावास व धर्मशाला के विकास के लिए की। इस राशि से मेघवाल समाज की भूमि पर सभा भवन, पुस्तकालय, चारदीवारी का निर्माण होगा। इससे पूर्व बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

गाड़िया लोहारों को मिलेगा पट्टा
कार्यक्रम के दौरान बज्जू पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को क्षेत्र के लोगों ने विभिन्न समस्याओं के ज्ञापन भी सौंपे। इस दौरान गाड़िया लोहारों की महिलाओं ने मंत्री को अपनी समस्या बताई कहा कि हम पिछले बीस वर्षों से बिना भूमि के बैठे हैं। इस दौरान गाड़िया लोहारों की महिलाओं ने मंत्री को अपनी व्यथा बताई कि हम पिछले बीस वर्षों से बिना भूमि के बैठे हैं। इस पर मंत्री ने तुरंत जिला कलेक्टर व जिला परिषद सीईओ को कहा कि इनकी सूची बनाकर आवासीय भूमि के पट्टे दिलवाएं।

कार्यक्रम में जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि, जिला परिषद सीईओ सोहन लाल जाट, मेघवाल महापंचायत बज्जू संस्था अध्यक्ष लक्ष्मण चौहान, मोहनलाल मेघवाल, एडवोकेट गोरधन राम लीलड, भूप सिंह भाटी, रिटायर्ड आरपीएस जीवन राम गोदारा ,श्री गुमान सिंह राजपुरोहित, श्रीराम विश्नोई, धर्मवीर गिरी, सूर्यवीर सिंह चौधरी, करणाराम लीलर, अनोपराम मेघवाल, पप्पू राम बारूपाल, श्री किशनलाल इणखिया, श्री मांगीलाल मेघवाल, श्री महावीर सिंह चारण, श्री कैलाश बिठनोक, गोगड़िया वाला सरपंच कालूराम मेघवाल, बांगड़सर सरपंच प्रतिनिधि श्री करणाराम मेघवाल, श्री कैलाश चंदेल, श्री इमीलाल नैण, रमेश ज्याणी, सूर्यवीर सिंह चौधरी, करनाराम गर्ग, एडिशनल एसपी ग्रामीण कैलाश सिंह सांधू, बज्जू उपखंड अधिकारी संदीप चौधरी, कोलायत सीओ संग्राम सिंह, बज्जू सीआई आलोक कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

तेजपुरा में पुस्तकालय का उद्घाटन और डीएमएफटी योजना अंतर्गत विभिन्न कार्यों का शिलान्यास
केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल ने इससे पूर्व बज्जू तेजपुरा में सांसद कोटे से निर्मित पुस्तकालय का उद्घाटन किया व डीएमएफटी योजना के अंतर्गत 1.60 करोड़ की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इसमें से 60 लाख केे विकास कार्य बांगडसर में कराए जाएंगे। इस दौरान तेजपुरा सरपंच श्रीमती परमेश्वरी देवी चौधरी ने पंचायत क्षेत्र की समस्याओं के बारे में अवगत कराकर ज्ञापन सौंपा।


Share This News