Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर मनाए जाने वाले सेवा सप्ताह का अंतिम दिन दिव्यांग कल्याण दिवस के रूप में सेवा आश्रम बौद्धिक पुनर्वास गृह में धूमधाम से मनाया गया।

दिव्यांग बच्चों ने गांधी जी के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका का मंचन किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी श्री डी.पी पचीसिया थे विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज कल्याण अधिकारी श्रीं नन्द किशोर आचार्य, सुरेंद्र सिंह ,भामाशाह बलविंदर यादव आचार्य अनिल भाटी, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री एल.डी पवार सयुंक्त निदेशक सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के द्वारा की गई ।मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए समाज सेवी डी. पी. पचीसिया ने सेवा आश्रम को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार तभी सफल होंगे जब हम पंक्ति में के अंतिम स्थान पर खड़े व्यक्ति की सहायता करते हैं उन्होंने सेवा आश्रम के परिसर के चारों ओर इंटरलॉक लगाने का वादा किया कार्यक्रम की अध्यक्ष करते हुए श्री एल.डी पवार समाज कल्याण सप्ताह के सातवें दिन विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज कल्याण का समापन दिव्यांग बच्चों के बीच में हो रहा है इसलिए सेवा आश्रम की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है।

संस्था के संचालक श्री भीष्म कौशिक ने सभी का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर डॉ.अनुराधा पारीक, श्रीमती राधा कोलेकर, नीदरलैंड से पधारी व मंजू बोहरा स्विट्जरलैंड से, विशेष शिक्षक मनोज कुमावत, सुंदरलाल जाकिर हुसैन पृथ्वीराज भावना गौड, फ़ारिस हुआ गणमान्य, नागरिक व समस्त स्टाफ उपस्थित था।