
Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र से एक महिला बिना बताए घर से लापता हो गई। इस संबंध में परिजनों की ओर से गुमशुदगी दर्ज करवाई गई है पुलिस के अनुसार जस्सूसर गेट के बाहर सीताराम द्वार के सामने रहने वाले प्रदीप कुमार साध (स्वामी) ने नया शहर थाने में लिखित रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसकी पत्नी शशिकला साध (स्वामी) जिसका रंग गोरा है, लम्बाई 5 फूट जो की मानसिक रोग से ग्रसित है । 17 अप्रैल को दोपहर को घर पर बिना सूचना दिए घर से निकल गई। प्रदीप कुमार ने बताया की उसने और परिवार वालों ने काफी खोजबीन करने पर पता चला की दोपहर 3:15 पर रेलवे स्टेशन के पीछे वाले गेट पर टैक्सी से उतरते हुए देखा गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ताल शुरू कर दी है।