ताजा खबरे
चलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश
IMG 20231123 090506 3 शुगर को बढ़ाता है गेंहू आटा ! क्या कहते है विशेषज्ञ Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट। भारत मे मधुमेह के रोगियों की संख्या में तेज़ी से इजाफ़ा हो रहा है। बदलती जीवन शैली व परिवेश भी इसके प्रमुख कारक है। लेकिन अपनी डाइट में बदलाव कर इसके असर से बचा जा सकता है। ब्लड शुगर को नॉर्मल करना चाहते हैं तो गेहूं का आटा बेसन मिलाकर उसकी रोटी बनाकर खाएं। आटे में बेसन मिलाने से आटे का स्वाद बढ़ता है बल्कि आटा पौष्टिक भी हो जाता है। गेहूं के आटे में बेसन मिलाकर रोटी खाने से आप अपनी रोटी को प्रोटीन और फाइबर से भरपूर बना सकते हैं। डायबिटीज मरीजों के लिए फाइबर का अधिक सेवन करने से ब्लड में शुगर का स्तर धीरे-धीरे बढ़ता है। गेहूं के आटे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 70 है जबकि बेसन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 28 से 35 के बीच है। यही कारण है कि डायबिटीज में बेसन की रोटी ज्यादा फायदेमंद होती है।डायबिटीज मरीज ब्लड शुगर को कंट्रोल करना चाहते हैं तो गेहूं के आटे में चने का आटा मिक्स करके बनाएं रोटी। चने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बेहद कम होता है जिसका सेवन करने से ब्लड में शुगर का स्तर नॉर्मल रहता है। चने का आटा पोषक तत्वों का ख़ज़ाना है जिसमें भरपूर प्रोटीन और फाइबर मौजूद होता है। इस आटे में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह का फाइबर मौजूद होता हैं जो ब्लड शुगर को नॉर्मल रखने में मदद करता है। अपने आटे में एक कप चने के आटे को शामिल करें ब्लड शुगर नॉर्मल रहेगा। अपोलो अस्पताल, नोएडा में एंडोक्रिनोलॉजिस्ट, डॉक्टर बी के रॉय के मुताबिक डायबिटीज मरीज ब्लड शुगर को नॉर्मल रखना चाहते हैं तो सबसे पहले जिस अनाज की रोटी खा रहे है उसपर ध्यान दें। गेहूँ के साथ चना आटा मिलाने से शुगर का दुष्प्रभाव कम कर सकते है।


Share This News