
Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर सेवा योजना द्वारा रविवार सुबह महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय परिसर क़े कुलपति कोठी, अतिथि गृह व आस पास में परिंदो क़े लिये पानी से भरे मिट्टी क़े पालसिए लगाये गये। अध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया कि इस कार्यक्रम क़े मुख्य अतिथि महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय क़े कुलपति मनोज दीक्षीत ने योजना क़े समस्त सदस्यों की प्रशंसा करते हुवे कहाँ कि भीषण गर्मी में बेज़ुबान परिंदो क़े लिये पानी की सेवा से बड़ी कोई सेवा नही है और इससे बड़ा कोई धर्म नही। योजना क़े प्रवक्ता पवन राठी ने बताया हर गर्मी क़े मौसम में बीकानेर सेवा योजना क़े पदाधिकारी बीकानेर में अलग अलग जगहों पर परिंदो क़े लिये पालसिए और चिडियो क़े लिये मिट्टी से बने घोसले लगाने क़े कार्यक्रम करती है आज क़े कार्यक्रम में योजना क़े वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिलोक बिस्सा, श्रीमती सीमा पारीक, श्रीमती वीणा पारीक, श्रीमती सुमन ओझा जोशी, क़े सी ओझा,इंजी. वीरेंद्र राजपुरोहित, रामकुमार ओझा,छोटूलाल चुरा, बद्रीदास जोशी,
हेमंत सोनी, वीरेंद्र सिँह चौहान, रामलाल पवार, जुगल ओझा, राधा श्री पुरोहित, पूजा प्रजापत, मुकेश सैनी, मनीष तावनिया, रूद्र व्यास, गणेश पुरोहित ने सहयोग किया l योजना की राधा श्री पुरोहित ने बताया शीघ्र हीं अगला कार्यक्रम मुरलीधर कॉलोनी क़े विभिन्न पार्को में रखा जायेगा।
राजस्थान यूथ क्लब के 19 में स्थापना दिवस पर आज रविवार को चौधरी भीमसेन बाल उद्यान में पक्षियों के लिए पालसिये रखे गए। संस्था का अध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि आज जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया और समाजसेवी जुगल राठी की अध्यक्षता में पक्षियों के लिए पालसिये रखें और यह अभियान निरंतरण जारी रहेगा राजस्थान यूथ क्लब 1100 पालसिये रखने का निर्णय लिया गया है राजस्थान यूथ के सचिव उमेश पुरोहित ने बताया कि राजस्थान यूथ क्लब पिछले 19 साल से लगातार सामाजिक गतिविधियों करता आ रहा है और उसी क्रम में आज यह कार्यक्रम आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी सलीम भाटी यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण व्यास भाजपा जिला देहात उपाध्यक्ष मूलचंद मारू यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष तोलाराम सियाग सुमित जोशी अब्दुल रहमान लोदरा शिव चूरा आबिद भुट्टा बलराज नायक आदि कार्यक्रम में उपस्थित हुए।