ताजा खबरे
पीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरीतेज आंधी व बारिश का अलर्ट, मई प्रथम सप्ताह का अनुमानजिला अस्पताल में 24×7 डिजिटल एक्सरे सुविधा शुरू1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौत
IMG 20250924 WA0648 1536x780 1 क्षत्रिय सभा द्वारा 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा प्रतिभा सम्मान समारोह Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट बीकानेर द्वारा आगामी 2 अक्टूबर को विभिन्न कार्यक्रमों के साथ क्षत्रिय समाज के छात्र छात्राओं एवं विशिष्ट जनों का प्रतिभा सम्मान समारोह क्षत्रिय सभा कार्यालय कीर्ति स्तंभ बीकानेर में आयोजित किया जाएगा ।।सभा के अध्यक्ष करण प्रताप सिंह सिसोदिया ने बताया कि 2 अक्टूबर को सम्मान समारोह के साथ-साथ शास्त्र एवं शस्त्र पूजन, महाराजा गंगा सिंह जी, महाराव शेखा जी एवं राव बनीर जी की जयंती भी मनाई जाएगी ।

सम्मान समारोह के संयोजक ओंकार सिंह भाटी ने बताया समारोह की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है, इसमें दसवीं, बारहवीं ,स्नातक, स्नातकोत्तर एवं अन्य विशिष्ट स्थान प्राप्त करने वाले समाज के लोगों का नकद धनराशि, प्रतीक चिन्ह, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र अतिथियों द्वारा प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा । इस अवसर पर आज समारोह के पोस्टर का विमोचन सभा के अध्यक्ष करण प्रताप सिंह सिसोदिया एवं सभा के अन्य वरिष्ठ सदस्यों द्वारा किया गया ।

क्षत्रिय सभा के प्रवक्ता प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि इस अवसर पर बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह जी, महाराव शेखा जी एवं राव बनीर जी की की जयंती भी मनाई जाएगी । इस समारोह में बीकानेर संभाग के सभी क्षत्रिय बंधुओं, छात्र छात्राओं को आमंत्रित किया गया है ,जिसमें विशेषता यह रहेगी कि सभी पुरुष केसरिया साफा एवं सभी महिलाएं केसरिया वस्त्र धारण कर कर इस समारोह में सम्मिलित होंगे ।


Share This News