
Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में आज महावीर रांका के नेतृत्व में निकला गया पैदल मार्च चर्चा में रहा, तो सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने भी लाइव संदेश देकर शीघ्र फैसला निर्णय लेने की बात कही है। विधानसभा में लगातार चौथी बार सिद्धि कुमारी को टिकट देने से खफा टिकट के प्रबल दावेदार महावीर रांका के समर्थक बुधवार को सड़क पर उतर आये। जूनागढ़ के आगे एकत्रित हुए समर्थक पैदल मार्च के रूप में कोटगेट की ओर बढ़े। रांका समर्थकों की यह भीड़ अपेक्षा से ज्यादा होना भाजपा दिग्गजों व के खेमे में चिंता का विषय है। दूसरी ओर सुरेन्द्रसिंह शेखावत ने कार्यकर्ताओं-समर्थकों से कहा है, दो-तीन दिन में निर्णय लेंगे। वही बात मानूंगा जो सभी कार्यकर्ता-समर्थक कहेंगे।