Thar पोस्ट। एक जून से कई नियमों में बदलाव होने वाला है। नए नियमों के बदलने से आपकी जेब पर सीधा असर पड़ेगा. ये बदलाव इलेक्ट्रिक वाहन, रसोई गैस समेत 5 बड़े बदलाव होंगे। एक जून से ये बड़े बदलाव हो रहे है।? 

बैंकिंग के नियमों में बदलाव : आरबीआई एक जून से एक खास अभियान चलाने जा रहा है, जिसके तहत अनक्लेम्ड अमाउंट को सेटेल किया जाएगा. इसका नाम ‘100 दिन 100 भुगतान’ नाम दिया गया है. आरबीआई ने इसके बारे में सभी बैंकों को सूचना दे दी है. इस अभियान के तहत 100 दिन में 100 अनक्लेम सेटलमेंट किया जाएगा. 

महंगे होंगे ये वाहन : आप जून 2023 के दौरान इलेक्ट्रिक टू व्हीलर वाहन खरीदने जा रहे हैं तो आपको थोड़ा महंगा पड़ सकता है. इसका एक कारण है कि सरकार ने सब्सिडी को घटाकर 10 हजार रुपये प्रति kWh कर दिया है, जबकि पहले ये 15 हजार रुपये kWh थी. सरकार का ये आदेश 1 जून से लागू होगा. इसका मतलब है कि 1 जून के बाद टू-व्हीलर इलेक्ट्रिक वाहन को खरीदने पर 25 से 30 हजार रुपये ज्यादा देने पड़ सकता है. 

गैस सिलेंडर की कीमत : हर महीने गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव देखा जाता है. पिछले महीने 19 किलो कामर्शियल गैस प्राइस की कीमत में कटौती की गई थी. हालांकि 14 किलो गैस सिलेंडर के प्राइस में कोई बदलाव नहीं हुआ था. मार्च में रसोई गैस की कीमत 50 रुपये बढ़ा था. ऐसे में इस महीने रसोई गैस की कीमतें घट सकती हैं. 

सीएनजी और पीएनजी की कीमतें :हर महीने सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बदलाव होता है. अप्रैल में सीएनजी की कीमत दिल्ली एनसीआर में घट गई थीं. पेट्रोलियम कंपनियां सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बदलाव करती हैं. इस महीने भी सीएनजी या पीएनजी के दाम में बदलाव होने की उम्मीद है