ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20210920 010730 4 पटाखों पर 31 जनवरी तक रोक Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, जयपुर। राज्य सरकार ने कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए प्रदेश में शुक्रवार से पटाखों की बिक्री और हर तरह की आतिशबाजी चलाने पर रोक लगा दी है। इस साल दशहरा और दिवाली पर आतिशबाजी नहीं हो पाएगी। गृह विभाग ने एडवाइजरी जारी कर दी है। यह रोक 1 अक्टूबर से लेकर अगले साल 31 जनवरी तक के लिए है। 31 जनवरी तक पटाखों के अस्थायी लाइसेंस जारी करने पर भी रोक लगा दी है। गृह विभाग ने सभी कलेक्टरों को इस संबंध में आदेश दिए हैं। जिला स्तर पर बड़ी संख्या में दिवाली पर अस्थायी लाइसेंस जारी होते हैं।एडवाइजरी में लिखा है कि एक्सपर्ट ने कोरोना की तीसरी लहर की संभावना जताई है। कोरोना संक्रमित लोगों को आतिशबाजी के धुएं से सांस लेने में दिक्कत को देखते हुए पिछले साल आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगाया था। आतिशबाजी के धुएं से वृद्ध, बीमार व्यक्ति, सीओपीडी, अस्थमा और कोविड रोगियों को बहुत तकलीफ होती है। इसलिए इस साल भी आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगाना जरूरी है।

गृह विभाग की पटाखों-आतिशबाजी पर रोक की एडवाइजरी।पिछले साल कोरोना रोगियों को सांस लेने में दिक्कतों का तर्क देकर सरकार ने दिवाली पर पटाखों की खरीद-बिक्री और आतिशबाजी करने पर रोक लगाई थी। इस बार भी दशहरे और दिवाली पर आतिशबाजी नहीं होगी। यह लगातार दूसरा साल है, जब सरकार ने ऐसा निर्णय लिया है। दिल्ली सरकार ने भी पटाखों पर प्रतिबंध लगाया था।

इतना कारोबार होगा प्रभावित
राजस्थान में दिवाली सीजन में अनुमान के अनुसार करीब 1000 करोड़ रुपए का पटाखों का कारोबार होता है। आतिशबाजी पर रोक लगने से कारोबार को भारी नुकसान पहुंचेगा। लगातार दूसरे साल पटाखे नहीं बिकने से कारोबारियों को भारी नुकसान का सामना करना होगा।


Share This News