Thar पोस्ट। कांग्रेस की प्रतीक्षित सूची आज जारी होने की संभावना है सूत्रों के अनुसार 50 नाम इस सूची में हो सकते है। जानकारी में रहे कि भाजपा और कांग्रेस अब तक अपनी 3-3 सूची जारी कर चुके हैं। मंगलवार को कांग्रेस की चौथी सूची भी जारी होने की पूरी संभावना है। इसमें 50 नाम तक हो सकते हैं। बीकानेर पूर्व सीट पर फिर संशय है। बता दें कि

बीते दो दिनों में इन नामों पर मंथन को लेकर दिल्ली में पहले स्क्रीनिंग कमेटी और फिर सीईसी की बैठक हो चुकी है। आज एक और बैठक है। कांग्रेस की पिछली 3 सूचियों कें कुल 95 नामों का ऐलान किया गया, जबकि भाजपा की तीन सूची में कुल 124 नाम आ चुके हैं। कांग्रेस इन तीन सूचियों में ज्यादातर बड़े नेताओं के नाम घोषित कर चुकी है। इनमें सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट, सीपी जोशी, गोविंद सिंह डोटासरा के अलावा 15 से ज्यादा मंत्रियों के नाम शामिल हैं। अब शेष आने वाली सूची में शांति धारीवाल, महेश जोशी और धर्मेंद्र राठौड़ के नामों का भी ऐलान हो सकता है। इनमें महेश जोशी और धर्मेंद्र राठौड़ तो स्क्रिनिंग कमेटी की बैठक से पहले ही दिल्ली भी पहुंच गए थे।