Thar पोस्ट, बीकानेर। अनलॉक-4 की गाइड लाइन जारी, प्रदेश में वीकेंड कर्फ्यू समाप्त, गतिविधियों में अतिरिक्त छूट।प्रदेश के सभी धार्मिक स्थल प्रातः 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक खुले रहेंगे, विवाह समारोह में सड़क पर बारात निकासी की अनुमति नहीं होगी, संपूर्ण प्रदेश में प्रतिदिन रात्रि 11 बजे से अगले दिन प्रात 5:00 बजे तक जन अनुशासन कर्फ्यू रहेगा,
यह आदेश कल 11 जुलाई से प्रभावी होंगे,
सिटी मिनी बसों का संचालन रात्रि 10:00 बजे तक हो सकेगा,
विवाह समारोह में डीजे और बैंड की अनुमति होगी,
दुकानों को शाम 8:00 बजे तक खोलने की अनुमति ,
राजस्थान में आने से पूर्व RT- PCR नेगेटिव जांच रिपोर्ट की आवश्यकता नहीं होगी, संस्थागत होम क्वारंटाइन की भी आवश्यकता नहीं होगी।