





Thar पोस्ट न्यूज। देर रात राजस्थान सरकार ने 65 आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। बीकानेर समेत अनेक जिलों के मुखिया बदले गए है। बीकानेर जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि का तबादला हुआ है। लिस्ट के अनुसार 25 जिलों के कलेक्टरों को बदल दिया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है, जो अब सीएमओ और सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। निशांत जैन को बीकानेर का कलेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा, रिया डाबी समेत कई युवा अधिकारियों को मुख्यमंत्री कार्यालय में ओएसडी लगाया गया है। जयपुर विकास प्राधिकरण के सचिव निशांत जैन (2015) का तबादला बीकानेर जिला कलेक्टर के पद पर किया गया है। उन्हें बीकानेर कलेक्टर के साथ ही बीकानेर विकास प्राधिकरण के पद का अतिरिक्त कार्यभार भी आगामी आदेशों तक सौंपा गया है। इसके अलावा बीकानेर नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पालाचीचामी को लगाया गया है।




