ताजा खबरे
चलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश
IMG 20241023 101608 109 महाराष्ट्र में तेज़ी से फैल रही है यह बीमारी? Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। देश के कुछ महानगरों में एक बीमारी तेज़ी से फैल रही है। महाराष्ट्र में गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (GBS) के मामले सामने आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुणे में कई केस सामने आने के बाद सोलापुर में गुइलेन-बैरे सिंड्रोम से एक की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग की मानें तो 26 जनवरी तक गुइलेन बैरे सिंड्रोम के 101 एक्टिव मरीज थे। जिसमें पुणे, पिंपरी चिंचवाड़ और कई दूसरे जिले शामिल हैं। GBS होने पर अगर समय रहते मरीज को इलाज न मिल पाए तो स्थिति गंभीर हो सकती है। क्या है गुइलेन-बैरे सिंड्रोम ?इसके लक्षण और इलाज? 

चिकित्सकों के अनुसार ‘ गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (GBS) एक एक्यूट डिजीज है। यानि ये अचानक से होने वाली बीमारी है। जिसमें नसों में सूजन आने लगती है। हमारे शरीर में माइलिन शीट नाम की एक लेयर होती है जो नसों के प्रोपर फंक्शनिंग के लिए जरूरी होती है। इस सिंड्रोम के कारण डिमाइलिन होने लगता है। यानि हमारा अपना इन्यून सिस्टम ही नसों की उस प्रोटेक्शन लेयर पर अटैक करने लगता है। जो इम्यून सिस्टम हमें रोगों और बीमारियों से बचाने का काम करता है वही हमारी माइलिंग शीट पर हमला कर देता है। इससे बहुत सारी नसें प्रभावित होती हैं। इसीलिए इसे AIDP भी कहते हैं।

सबसे पहले पैरों में वीकनेस शुरू होती है। ये कमजोरी शरीर में ऊपर की ओर बढ़ती है। किसी वायरल इंफेक्शन से ये ट्रिगर कर सकती है जैसे सर्दी, खांसी, डायरिया, किसी सर्जरी और वैक्सीन की वजह से ये सिंड्रोम पैदा हो सकता है। जिसके बाद हमारा इम्यून सिस्टम हमारे ही शरीर पर अटैक कर देता है। इसके लक्षण तेजी से फैलते हैं। हालांकि अच्छी बात ये है कि ज्यादातक मामलों में 1 हफ्ते में चीजें स्टेबल हो जाती हैं। लेकिन 20 प्रतिशत केसेज में लोगों को परेशानी बढ़ने लगती है। आप हल्के लक्षण महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। 


Share This News