Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के लूणकरणसर क्षेत्र से कालाबास गांव में झाड़ियों में एक नवजात बच्ची पड़ी मिली। सुबह करीब 8 बजे स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दी, जिसके बाद टाइगर फोर्स के महिपाल सिंह टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्ची को झाड़ियों से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

चिकित्सकों के अनुसार बच्ची प्री-मैच्योर है और डिलीवरी के कुछ ही समय बाद उसे यहां फेंक दिया गया ।बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि यह बच्ची किसकी है और किन परिस्थितियों में उसे झाड़ियों में फेंका गया। यदि बच्ची समय रहते नहीं मिलती तो उसकी जान पर खतरा हो सकता था।