Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की चौथी लिस्ट जारी कर 77 BCC अध्यक्ष  लगाए हैं। 18 जिलों- अजमेर, अलवर , बारां , बाड़मेर,  भरतपुर , भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, धौलपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़ , जयपुर,  जालौर, झुंझुनू, करौली, सीकर जिला में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। बीकानेर में 2 BCC अध्यक्ष लगाएं :-बीकानेर ईस्ट-ए में शहजाद खान भुट्टो और बीकानेर ईस्ट-बी में आनंद सिंह सोढा BCC अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।