Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर शहर मे शुक्रवार को नीलकंठ पेट्रोलियम पंप का शुभारंभ बीकानेर के वरिष्ठ पण्डित जुगल किशोर जी ओझा (पुजारी बाबा) और श्री सुधांशू कुमार ने किया। नत्थूसर गेट से धरणीधर महादेव मन्दिर की तरफ जाने वाले रस्ते की बीच हरोलाई हनुमान मंदिर से पहले सूर्या मन्दिर के ठीक सामने पंप की शुरुआत हुई। पंप संचालक शुभम हर्ष और सुरेश सारस्वत ने बताया कि इस पंप से आम जनता को काफी राहत मिलेगी जिसमे खास कर शहर के अंदरूनी क्षेत्र रहने वाहन चालको को राहत मिलेगी। हर्ष और सारस्वत परिवार ने मेहमानों का स्वागत किया। इस दौरान बीकानेर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।