

Tp न्यूज़। बीकानेर में 8 नवंबर को नगर निगम द्वारा विशेष अभियान के तहत रामपुरा बाईपास की सघन सफाई का कार्य किया जायेगा। नगर निगम के कर्मचारी एवं संसाधनों की सहायता से रामपुरा बाईपास पर जमा कचरे को साफ कर मार्ग का कायाकल्प किया जायेगा। बीकानेर शहर के सभी मुख्य मार्ग (हाईवे) पर भी विशेष अभियान के तहत सफाई करवाई जायेगी। नगर निगम के सभी सफ़ाइकर्मी रामपुरा बाईपास एवं मुख्य मार्गों की सफाई का कार्य करेंगे।
महापौर श्रीमती सुशीला कंवर राजपुरोहित खुद मौके पर रहेंगी मौजूद।
