Thar पोस्ट, न्यूज। एक शाम पांच फनकारों के नाम कार्यक्रम 15 दिसंबर को अमन कला केंद्र द्वारा 15 दिसंबर को टाउन हॉल में शाम 5:00 बजे एक शाम पांच फन कारों के नाम आयोजित किया जाएगा। संस्था से जुड़े सिराजुद्दीन खोखर ने बताया बीकानेर के जाने पहचाने गायक कलाकार अनवर अजमेरी एम रफीक कादरी अहमद हारून कादरी ख्वाजा हसन कादरी व ललित शर्मा द्वारा फिल्मी गीतों का कार्यक्रम एक शाम पांच फन कारों के नाम मे एकल और डुएट गीतों की प्रस्तुतियां होगी इन पांच गायक कलाकारो के साथ डुएट गीत बीकानेर की महिला गायक कलाकार गोपीका सोनी दीपिका प्रजापत सुमन पवार मान्या सारस्वत का सहयोग रहेगा कार्यक्रम का संचालन एम रफीक कादरी करेंगे
Thar पोस्ट। अभिनय सम्राट दिलीप कुमार की 100 वी जयंती जन्म दिवस के अवसर पर स्टार कला केंद्र के कार्यालय में दिलीप कुमार कि अभिनय को याद किया गया। और दिलीप कुमार पर फिल्माए गए गीत प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एंन डी रंगा समाजसेवी थे अध्यक्षता एम रफीक कादरी व इंद्र छंगानी ने की संस्था के अध्यक्ष अनवर अजमेरी ने बताया इस अवसर पर दिलीप कुमार पर फिल्माए गए गीत स्थानीय कलाकारों ने पेश किए गायक कलाकार एम रफीक कादरी ने जब दिल से दिल टकराता है मत पूछिए क्या हो जाता है सुना कर कार्यक्रम का आगाज किया सिराजुद्दीन खोखर ने दिलरुबा मैंने तेरे प्यार में क्या क्या ना किया दिल दिया दर्द लिया सुनाकर वाहवाही लूटी अनवर अजमेरी में आज की रात मेरे दिल की सलामी ले ले गाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए इस अवसर पर अहमद हारून कादरी ख्वाजा हसन कादरी ललित शर्मा ने भी दिलीप कुमार के गाए गीत प्रस्तुत किए इस अवसर पर मोहम्मद दीन मोहम्मद साबिर और जाकिर हुसैन उपस्थित थे।