





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में जरा सामने तो आओ छलिए कार्यक्रम 7 जुलाई को अमन कला केंद्र द्वारा टाऊन हाल शाम 7 बजे रखा गया है। गीतकार पंडित भरत व्यास की पुण्यतिथि व चरित्र अभिनेता बी एम व्यास की स्मृति में कार्यक्रम जरा सामने तो आओ छलिए आयोजित किया जायेगा।





केंद्र अध्यक्ष एम रफ़ीक कादरी ने बताया प्रोग्राम के मुख्य अतिथि श्री अरविन्द मिढ़ा उपाध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी होंगे। अध्यक्षता संयुक्त रूप से एन डी रंगा अध्यक्ष सखा संगम व श्री मति यामिनी जोशी पुत्री बी एम व्यास करेंगे ।सचिव अनवर अजमेरी ने बताया कि कार्यक्रम में बीकानेर के गायक कलाकार पण्डित भरत व्यास के लिखें गीत व बी एम व्यास की फिल्मों के गीत पेश करेंगे ।