Thar पोस्ट न्यूज़। बीकानेर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है। शहर के नयाशहर थाना इलाके में मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित राधे गोविन्द मंदिर के पास सोमवार दोपहर चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए सोना-चांदी सहित 17 हजार रूपये नकद ले उड़े। मिली जानकारी के अनुसार जितेन्द्र जोशी अपने ऑफिस गये हुए थे और पत्नी भी अपने पीहर गई हुई थी। इस दौरान चोरों ने मौका पाकर पीछे की दीवार फांद घर में घुस गये और अलमारियों व अन्य जगहों पर लगे तालों को तोड़कर सामान चुराकर फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही नयाशहर थाने के एएसआई कालूराम मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर सभी पहुंलओं को बारिकियों से देखा। जानकारी में रहे कि हाल ही में गंगाशहर में भी चोरों ने हाथ साफ किये थे।