Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई जारी है। आज मुरलीधर व्यास नगर कॉलोनी चौराहे पर अतिक्रमणकारियों को आज डीसी नीरज के पवन ने स्वयं उपस्थित होकर हटवाया। मुरलीधर व्यास नगर नागरिक समिति की ओर से पूर्व में कई बार नया शहर थाना,जिला प्रशासन को मुरलीधर व्यास नगर के चौराहे पर फुटपाथ पर गाड़ी वाले और चाट मसाला बचने वालो को हटाने का आग्रह किया था क्योंकि इनसे सड़क संकरी हो रही थी इस सड़क पर फुटपाथ भी बनी है जिस पर आम नागरिकों का आवागमन मुश्किल हो रहा था। आज समिति का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष डॉ.विजय आचार्य के नेतृत्व में संभागीय आयुक्त से मिला और समस्या से अवगत कराया। संभागीय आयुक्त ने अतिक्रमियों को निर्देश दिए कि इनको तुरंत हटा ले अन्यथा समस्त गाड़े और ठेले जब्त कर लिए जाएंगे। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष डॉ. विजय आचार्य, कार्यवाहक अध्यक्ष रासबिहारी जोशी,उपाध्यक्ष जितेंद्र जोशी ,सचिव पुरुषोत्तम पुरोहित,प्रवक्ता राजेश आचार्य,उमेश पुरोहित, नरेंद्र नाथ पारीक, गिरधारी सुथार,हंसराज बिश्नोई, किशनलाल हर्ष,सन्नू रंगा, चूना महाराज सहित अनेक पदाधिकारी व कॉलोनी निवासी उपस्थित थे। मौके पर आए नीरज के पवन का मुरलीधर व्यास नगर नागरिक समिति की ओर से आभार प्रकट किया गया।