Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के मुक्ता प्रसाद थाना इलाके में एक युवक की हत्या के बाद सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार रामपुरा बाईपास स्थित महादेव नगर में देर रात दो जनों में आपसी विवाद के बाद यह हत्या की गई है। जिसका शव सड़क किनारे मिला है। महादेव नगर में रहने वाले चांदरतन नायक और उसके साथी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद चांदरतन नायक की हत्या कर दी गई। सूचना पर सीओ सिटी श्रवणदास व मुक्ता प्रसाद थानाधिकारी विजेन्द्र सीला मौके पर पहुंचे और शव को पीबीएम मोर्चरी भिजवाया। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। फिलहाल हत्या के कारणों की पुख्ता जानकारी तो नहीं मिली है। फिर शराब के नशे में दोनों में विवाद की बात सामने आ रही है।