Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में देर रात शोभासर के पास आपसी विवाद में युवक की हत्या कर दी गई। जिले के बीछवाल थाना इलाका का मामला बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात को आपसी विवाद में मारपीट हुई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची है। मृतक, भुट्टो के कब्रिस्तान के पास का बताया जा रहा है। शव मोर्चरी में रखवाया गया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।