Thar पोस्ट, बीकानेर। मौहल्लेवासियों से किए वायदे को पूरा करते हुए पार्षद चेतना चौधरी के पति सुरेन्द्र डोटासरा ने रविवार को मुक्ताप्रसाद के
सेक्टर बारह के पार्क के लिए रविवार को झूला व फिसलन पटी भेंट की । इस दौरान डोटासरा ने कहा कि षहर में सबसे अधिक पार्काे वाली मुक्ताप्रसाद काॅलोनी के पार्कों के सौन्दर्यकरण में कोई कोर कसर नहीं छोडी जाएगी । राज्य सरकार के पार्को के प्रति सकारात्मक रवैये व मौहल्ल्ेावासियों के
सहयोग से मुक्ताप्रसाद के हर सेक्टर के पार्क को हरा भरा करने की कवायद की जाएगी ।उन्होने कहा कि मुक्ताप्रसाद में सिविर लाइन के बावजूद गंदे पानी की निकासी की दिषा में अभी ओर कार्य करना होगा। कई सेक्टरों में जर्जर अवस्था मे पडे पार्काे में असमाजिक तत्वों की बढती गतिविधियों पर अंकुश् लगाने के लिए मौहल्लेवासियों को जागरूक होना होगा। डोटासरा ने
कहा कि मुक्ताप्रसाद नगर बीकानेर की सबसे बडी आवासीय काॅलोनी हैै। आवासन मंडल द्वारा हर सैक्टर में दो से तीन पार्क दिए गए हैं। पिछले कई सालों से आवारा तत्वों का जमावडा बने पार्को पर उतना ध्यान नहीं दिया गया जितना की दिया जाना चाहिए था। अगर जागरूक मौहल्लेवासियों से अपेक्षित सहयोग मिलता रहा तो मुक्ताप्रसाद आने वाले चंद सालों मे सबसे हरी -भरी आवासीय
काॅलोनी होगी। इस दौरान रिटायर्ड व्याख्याता जीवन सिंह शेखावत,वरिष्ट
अध्यापक अशोक तिवाडी, रिटायर्ड सूबेदार भूपेन्द्र सिंह राठौड, बलदेव सिंह भाटी, मो, सदीक पठान, भगवान दास मोदी, कन्हैया सिंह सहित अनेक वरिष्ट लोगो ने डोटासरा को पार्क में आगामी कार्यो की योजनाओ से अवगत करवाया । पार्क में रोशनी से लेकर हरा भरा बनाने मे किसी भी प्रकार की सेवा के लिए
मैं तत्पर तैयार हूूं उक्त बात पार्षद चेतना चैधरी के पति सुरेन्द्र
डोटासरा ने रविवार को मौहल्लेवासियों से वार्तालाप के दौरान कही;। डोटासरा ने बताया कि हाल ही में राज्य सरकार की ओर से पार्को के
सौन्दर्यकरण के लिए जारी किए गए बजट से इस पार्क में भी रंग रोगन व
लाइटों के दुरस्त करने का कार्य किया जाएगा। उन्होने बताया कि लंबे अर्से
से बंद पडी लाइटों को दुरस्त कर नई लाइटंे भी लगाई जाएगी। उन्होने
माहैल्लेवासियों को विष्वास दिलाया कि सप्ताह में एक बार पार्क की सफाई की नियमित व्यवस्था के लिए भी वे भावी रूप रेखा तैयार कर रहे हैं।