Thar पोस्ट। बदलते परिवेश में राजस्‍थान के सिरोही जिले में एक अनूठा मामला सामने आया है। जो वायरल हो रहा है। यहां एक मां ने अपनी ही बेटी के सुहाग पर डाका डाल दिया। महिला अपने ही दामाद से दिल लगा बैठी। दोनों के बीच पनपा प्रेम लगातार परवान चढ़ने लगा। जब एक-दूसरे के बिना रहना मुश्किल हो गया तो उन्‍होंने घर से भागने का फैसला कर गया। मिली जानकारी के अनुसार, दामाद के प्‍यार में पागल सास की उम्र 40 साल है और शादीशुदा शख्‍स 27 वर्ष का है. ससुराल होने की वजह से उनका बराबर आना-जाना लगा रहता था. दामाद होने की वजह से उनकी सास से बातचीत भी होती रहती थी. इसी दौरान दोनों के बीच प्‍यार पनपने लगा. फिर दोनों के बीच फोन पर लगातार बातचीत भी होने लगी। सास और दामाद घर से फरार हो गए. घर से भागने की सूचना मिलते ही घर-परिवार में कोहराम मच गया। प्रेमिका सास को लेकर फरार हुए प्रेमी दामाद ने घर से भागने से पहले अपने ससुर के साथ शराब पार्टी कर उन्‍हें नशे में घुत कर दिया. ससुर को जब होश आया तो पत्नी और दामाद की हरकत देखकर फिर बेसुध हो गए.उसने पुलिस की शरण ली ।जिले के रेवदर उपखंड के अनादरा थाना के सियाकरा गांव की घटना है। ससुर ने अपने दामाद नारायण जोगी के खिलाफ अनादरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।