Thar पोस्ट, न्यूज। राज्सथान के दौसा जिले के तीतर वाड़ा ग्राम पंचायत में मृत्यु भोज का खाना खाने से पूरे गांव की तबीयत बिगड़ गई। खाना खाने के बाद करीब 500 लोग फूड पॉइजनिंग हो गई। इसके बाद उन्हें अस्पातल में भर्ती कराया गया है। दौसा की तीतर वाड़ा ग्राम पंचायत के एक गांव में मृत्यु भोज का का आयोजन किया गया था। जिसमें पूरे गांव को आमंत्रित किया गया था। खाने में पूरी, आलू की सब्जी, भुजिया और दाने (बूंदी) बनाई गई थी शाम से ही भोजन शुरू हो गया था, रात होते-होते कुछ लोगों की तबीयत खराब हो गई। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद बीमारों की संख्या बढ़ती गई। सुबह होते-होते पूरे गांव के लोगों की तबीयत खराब हो गई। करीब 500 लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत हो गई।बड़ी संख्या में बीमार हुए लोगों की सूचना मिलने पर चिकित्सा अधिकारी ने गांव में डॉक्टरों की टीम गांव में भेजी। जहां लोगों का इलाज शुरू किया गया। वहीं, गंभीर रूप से बीमार लोगों को दौसा रेफर किया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।