Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बदमाशों के हौंसले बुलंद है। भीड़ भाड़ वाली वाले क्षेत्रों में वारदातों को अंजाम दे रहे है। हालांकि पुलिस भी त्वरित कार्रवाई करते हुए कई बदमाशों पकड़ चुकी है। पत्रकार मोहन कड़ेला ने बताया कि वह रविवार की रात करीब 8.30 बजे अपनी साइकिल पर सवार होकर कीर्ति स्तम्भ से अपने जूनागढ की ओर आ रहे थे। इस दौरान किसी परिजन का फोन आने पर मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो जने मुंह पर ढाटा बंधे हुए आए और हाथ से मोबाबल झपटकर फरार हो गए। मोहन कड़ेला ने बताया कि उनके मोबाइल के पीछे कवर में करीब 2000 रुपए ओर प्रेस आईडी कार्ड भी था घटना के तुरंत बाद बदमाशों का कुछ राहगीरों ने पीछा भी किया लेकिन वह अपनी बाइक रफ्तार से भगाकर फरार हो गए। उन्होंने घटना के बाद ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करवाई है।