ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20230207 WA0148 सिद्धि कुमारी ने किया मिस मूमल गरिमा विजय का अभिनंदन Rajasthan News Portal पर्यटन
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। जैसलमेर में हाल ही में मिस मूमल का खिताब जीतकर लौटी बीकानेर की बेटी गरिमा विजय का विधायक सिद्धि कुमारी ने अभिनंदन किया। सिद्धि कुमारी ने मिस मूमल 2023 गरिमा को अपने कार्यालय मे कला व संस्कृति विषय पर चर्चा की। उन्हें आगे भी संस्कृति की लौ प्रज्ज्वलित करते रहने की प्रेरणा दी।सिद्धि कुमारी ने कहा कि गरिमा संस्कृति की गरिमा रखते हुए आगे बढ़ रही है, यह हमारे लिए गौरव का विषय है। जैसलमेर में होने वाले मरु महोत्सव के तहत राज्य स्तरीय मिस मूमल प्रतियोगिता होती है। इसमें हिस्सा लेने वाली युवतियां सांस्कृतिक पोशाक के साथ ही अपनी कला का प्रदर्शन करती हैं। ख़ास बात यह है कि मिस मूमल का खिताब पहली बार जैसलमेर से बाहर निकला है। इस ऐतिहासिक विजय का गौरव गरिमा विजय की बदौलत बीकानेर को मिला है।
मिस मूमल गरिमा ने कहा कि बीकानेर की प्रिंसेज व विधायक सिद्धि कुमारी से मिलना बेहद ख़ास अनुभव रहा।


Share This News