Thar पोस्ट, न्यूज। श्री जैन पब्लिक स्कूल में आज बीकानेर पूरब विधानसभा क्षेत्र से विधायक सिद्धि कुमारी को जैन पाठशाला सभा द्वारा भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष विजय कोचर ने बताया कि विधालय के विभिन्न विकास कार्यों के लिए विधायक कोटे से समय समय पर विधायक महोदया द्वारा अनुसंशा की जाती है पहले पाँच लाख फिर पंद्रह लाख के विकास कार्य जैन स्कूल ओर लगभग दस लाख के कार्य जैन स्नातकोत्तर महाविधालय सहित बालिका हाविधालय में करवाये गये हैं जिनके लिए आभार व्यक्त करता हूँ सिद्धि बाईसा ने सदैव शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान दिया हैं सम्मानित होने के बाद विधायक सिद्धि कुमारी ने संबोधित करते हुवे कहा मेरे कोटे से शिक्षा , चिकित्सा , बालिका विधालय , महाविधालय , सहित साफ ,स्वच्छ, और स्वस्थय बीकानेर के उद्देश्य से अनुसंशा करती हूँ पूर्वजों के संस्कार आशीर्वाद से मुझे जो प्रेरणा मिली हैं उसको क़ायम रखने का में अथक प्रयाश करती हूँ जैन स्कूल के प्रबंधन का में आभार व्यक्त करती हूँ कि जिन्होंने मुझे इतना मान और सम्मान दिया
इस अवसर पर विधायक का शाला प्रधान रूपश्री सिपाणी सहित अध्यापिकाओं ने शाल ओढ़ाकर स्वागत किया कार्यक्रम में सचिव माणक कोचर विजय चंद बाँठिया , सुरेन्द्र जैन बद्धानि , कुणाल कोचर, विजय बाफना , प्रीति , सीमा जैन , मोजूद रहेंकार्यक्रम में बालिकाओं ने हिन्दी में कविताओं की प्रस्तुतियाँ दी