Thar पोस्ट न्यूज।।कुचौर आथूणी में पीएचसी लोकार्पण कार्यक्रम में भी करेंगे शिरकत
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा शनिवार को कुचौर आथूणी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण करेंगे। गोदारा शनिवार प्रातः 11 बजे आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शिरकत कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण करेंगे। गोदारा इसके बाद बीकानेर सादुल गंज स्थित निज निवास पर दोपहर 2 से सायं 6 बजे तक जनसुनवाई कर आम जन के अभाव अभियोग सुनेंगे।