Minister madan dilawar in bikaner

Thar पोस्ट, न्यूजबीकानेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज शाम को बीकानेर आएंगे , ऐसी खबर है लेकिन पार्टी ने इस बारे में अधिकृत सूचना जारी नहीं की है। इस बीच शिक्षा तथा पंचायती राज विभाग मंत्री श्री मदन दिलावर सोमवार प्रातः बीकानेर पहुंचे।।यहां सर्किट हाउस में खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास, विजय आचार्य, डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, उपमहापौर राजेंद्र पंवार, नंद किशोर सोलंकी, अखिलेश प्रताप सिंह, मोहन सुराना, श्याम सुंदर चौधरी, अरुण जैन, नरेश नायक, देवेंद्र सारस्वत, जितेंद्र सिंह राजवी, भूपेंद्र शर्मा, नरसिंह सेवग, गोपाल आचार्य, मुरली व्यास, कुलदीप यादव, अशोक प्रजापत, कमल आचार्य, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) प्रतिभा देवठिया, अतिरिक्त निदेशक (माशि) अशोक आसीजा, अतिरिक्त निदेशक (प्राशि) सुभाष महलावत, संयुक्त निदेशक डॉ. राजकुमार शर्मा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह भाटी आदि ने शिक्षा मंत्री का अभिनंदन किया।

करणी माता मंदिर में किए दर्शन
बीकानेर। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सोमवार को देशनाेक स्थित करणी माता मंदिर में दर्शन किए और देश प्रदेश में खुशहाली की कामना की। इस दौरान श्री करणी मन्दिर निजी प्रन्यास के अध्यक्ष श्री बादल सिंह, उपाध्यक्ष श्री सीता दान, पार्षद श्री नथमल सुराणा, श्री विक्रमदान, मंडलीय चारण महासभा के अध्यक्ष श्री भंवरदान, और पूर्व प्रन्यास अध्यक्ष कैलाश दान ने विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी को करणी  माता की तस्वीर भेंट की।राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी सोमवार को बीकानेर पहुंचे।
यहां सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों एवं सिंधी समाज के कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान विजय आचार्य, अखिलेश प्रताप सिंह, श्याम सुंदर, मोहन सुराणा, डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, नरेश नायक, आनंद सिंह भाटी, हनुमान सिंह चावड़ा, सांगीलाल गहलोत, कमल आचार्य, भारती अरोड़ा, कपिल शर्मा, वेद व्यास, अजय खत्री, अंकित तंवर, दिलीप पुरी, अनिल तुलसियानी, कमल विधानी, अशोक हिंदुस्तानी, मनोज टिकयानी, रामकुमार व्यास, नेमीचंद तंवर एवं राजकुमार मूलचंदानी ने श्री देवनानी का अभिनंदन किया।