Thar पोस्ट, बीकानेर । ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉक्टर बी. डी. कल्ला की प्रेरणा से राजीव यूथ क्लब द्वारा बुधवार को राजकीय सेटेलाइट अस्पताल गंगाशहर में दो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेंट किए ।
इस अवसर पर समाजसेवी त्रिलोकी कल्ला ने कहा कि राज्य सरकार व जिला प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमण को रोकने के प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन संक्रमण की चैन तोड़ने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को सतर्क रहना होगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों को कोई भी परेशानी हो, इसके मद्देनजर सतत प्रयास किए जा रहे हैं।
सेटेलाइट अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश वाल्मीकि ने कहा कि कोरोना संकट के दौर में अनेक स्वयंसेवी संस्थाओं ने आगे आकर अपना योगदान दिया है। यह अनुकरणीय है। राजीव यूथ क्लब द्वारा भी इस दौर में सतत सहयोग किया जा रहा है। इससे दूसरों को प्रेरणा मिलेगी।
राजीव यूथ क्लब के अध्यक्ष अनिल कल्ला ने बताया कि ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला की प्रेरणा से संस्था द्वारा इस महामारी में आमजन हेतु आवश्यक सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इसी क्रम में संस्था द्वारा राजकीय सेटेलाइट अस्पताल गंगाशहर में मरीजों के लिए ऑक्सीजन कंसट्रेटर दिए गए। उन्होंने बताया कि अस्पताल में संसाधनों की कमी नहीं आने दी जाएगी। कल्ला ने कहा कि लोगों का जीवन बचाना सभी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। संस्था द्वारा भी इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राजीव यूथ क्लब द्वारा अब तक 12 ऑक्सीजन कंसट्रेटर, स्टीमर, मास्क आदि राजकीय एसडीएम जिला अस्पताल में भी दिए गए हैं।
इस दौरान राजकुमार किराडू, मगनलाल पणेचा, गिरिराज सेवग, श्रवण रंगा, सोहन चौधरी, विनय चोपड़ा आदि मौजूद रहे ।
जिला एसडीएम अस्पताल में निःशुल्क कैम्प आयोजित
जिला एनसीडी इकाई एवं जिला चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को एस.डी.एम. राजकीय जिला चिकित्सालय में कैंसर रोग की पहचान, जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया।
जिला अस्पताल अधीक्षक डाॅ प्रवीण चर्तुवेदी ने बताया कि वरिष्ठ विशेषज्ञ डाॅ. सी.एल. सोनी, मेडिसिन एनसीडी शिविर प्रभारी डाॅ संजय खत्री एवं विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा रोगियों की जांच एवं आवश्यक उपचार उपलब्ध करवाते हुए लोगों को कैंसर रोग के लक्षणों एवं बचाव के उपायों के बारे में बताया।
शिविर में दन्त चिकित्सा अधिकारी डाॅ. हिमाशु दाधीच, डाॅ अनिता सिंह, डाॅ. जसविन्द्र गिल, डाॅ. इशिका वशिष्ठ, डाॅ वी के गांधी, डाॅ रश्मि जैन ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में मुख्यतया पुरूषों के मंुह, फेफडे़, ग्रासनली और अमाशय के कैंसर तथा स्त्रियों के गर्भाशय, स्तन और मंुह कैंसर से संबंधित सभी जांचे की गई एवं आवश्यक बचाव एवं उपचार के उपाय बताए गए।
शिविर में 75 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। जिसमें 02 महिलाओं में वाइट डिजेज की पाई गयी। जिनका पैप्समीयर लिया गया व 05 रोगीयों का वीआईए लिया गया जो नकारात्मक पाया गया। मधुमेह और उच्च रक्तचाप के एक-एक मरीज चिन्हित हुए, उनको सलाह व उपचार मौके पर ही दिया गया। डेन्टल में 22 रोगियों की स्क्रीनिंग की गई। ईएनटी मे 16 मरीजो की स्क्रीनिंग की गई। शिविर में 05 रोगियों की ई.सी.जी तथा 16 की लिपिड प्रोफाईल की गई।
शिविर में जिला एनसीडी इकाई से इन्द्रजीत सिंह ढाका, गिरधर गोपाल किराडू व जिला चिकित्सालय से एनसीडी के लाली थामस, धन्नाराम आदि ने सेवाएं दी।