Thar पोस्ट, बीकानेर। ऊर्जा, जन स्वास्थ्य एवं अभियान्त्रिकी, भूजल, कला, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग मंत्री डॉ बी. डी. कल्ला ने रविवार को पवनपुरी क्षेत्र के मुक्तिधाम में वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना कर भूतनाथ महादेव मन्दिर का नीव पूजन कर शिलान्यास किया।
इस अवसर पर विनोद जोशी, सीए सुधीर भाटिया डाॅ. दिनेश शर्मा, अर्जुन सिंह, डी.पी. पचीसिया पार्षद पुनीत शर्मा, के.के.व्यास, हनुमन्त सिंह, मनोज बिश्नोई, भगवती प्रसाद गौड़, डाॅ. कमल माथुर आदि मौजूद रहे।
उर्जा मंत्री डाॅ. कल्ला की जनसुनवाई
ऊर्जा मंत्री डॉ बी. डी. कल्ला ने रविवार को पवनपुरी स्थित आवास पर जनसुनवाई की। आमजन ने अपनी समस्याएं ऊर्जा मंत्री के समक्ष रखीं, इस पर डॉ. कल्ला ने सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में पानी, बिजली और सड़क, सीवरेज, अतिक्रमण से जुड़े प्रकरणों के निस्तारण के लिए आमजन ने परिवाद प्रस्तुत किए। जिनके निस्तारण के निर्देश डॉ. कल्ला ने दूरभाष पर सम्बन्धित अधिकारियों को दिए।

ऊर्जा मंत्री डॉ. कल्ला ने किया टिन शेड का उद्घाटन
एमडीवी सेलिब्रिटी ग्रुप द्वारा करवाया गया है निर्माण
ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने रविवार को मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा केंद्र में टिन शेड के कार्य का उद्घाटन किया। इस टिन शेड का निर्माण एमडीवी सेलिब्रिटी ग्रुप द्वारा करवाया गया है।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि एमडीवी सेलिब्रिटी ग्रुप द्वारा मरीजों के हितार्थ किया गया यह कार्य सराहनीय है। उन्होंने कोरोना काल में किए गए कार्यों के लिए अस्पताल प्रशासन, डॉक्टर, नर्सिंग कर्मियों व प्रयोगशाला सहायकों का आभार व्यक्त किया। डॉ कल्ला ने आमजन को सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की पालना करने का आग्रह किया।
एमडीवी सेलिब्रिटी ग्रुप के संयोजक योगेश बिस्सा ने बताया कि मरीजों को दवाई लेने के लिए बाहर धूप में खड़ा रहना पड़ता था। इसके मद्देनजर ग्रुप द्वारा मरीजों के लिए यह व्यवस्था की गई। उन्होंने बताया कि कोविड काल में राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों के सहयोग के लिए ग्रुप के सदस्य सदैव तत्पर रहें हैं।
इस अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के उपनिदेशक डॉ राहुल हर्ष, यूपीएचसी के प्रभारी डॉ राहुल व्यास, एमडीवी सेलिब्रिटी ग्रुप के मुकेश व्यास, विनोद सोनी, अमित पुरोहित, ऋषि कुमार तंवर, पवन राठी, भूपेंद्र चौधरी, हॉस्पिटल स्टाफ के आलोक पुरोहित, बलवीर सिंह तथा सुरेश मौजूद रहे।