

Thar पोस्ट, न्यूज। एमजीएसयू इतिहास विभाग के जूनियर स्टूडेंट्स द्वारा शनिवार को अपने पासआउट बैच के सीनियर विद्यार्थियों को विदाई पार्टी दी गईं जिसमें मैना कुमारी को मिस फेयरवेल तो बजरंग बिश्नोई को मिस्टर फेयरवेल के ख़िताब से नवाज़ा गया।आयोजन की समन्वयक इतिहास विभाग की सह प्रभारी डॉ॰ मेघना शर्मा ने बताया कि मुख्य अतिथि कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने विधार्थियों से अपने उद्बोधन में अपने अपने वैशिष्ट्य को परिष्कृत करने का आव्हान किया। उन्होंने विद्यार्थियों से इतिहास के पुनर्लेखन व परावर्तन दोनों में अपना योगदान देने के प्रयास करने की बात कही। इससे पूर्व माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से आयोजन आरंभ हुआ। विभाग की ओर से डॉ॰ मेघना ने कुलपति का साफे व पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।
विद्यार्थियों द्वारा तिलक लगाकर सीनियर्स का स्वागत किया गया व नृत्य प्रस्तुतियों व गायन इत्यादि से विदाई समारोह को गति प्रदान की जिसमें अभिमन्यु पारीक व बलवीर काँटिया ने गीत की प्रस्तुति दी तो मेघा, गुनगुन, शोइब, विनय ने नृत्य प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोहा।
सीनियर्स को गुब्बारे फुलाकर फोड़ने, लड़कों की साड़ी बांधों प्रतियोगिता, अटपटी पंक्तिया दोहराने व फिल्मी डायलॉग बोलने जैसे खेल खिलाये गये।
गायन प्रतियोगिता में अभिमन्यु, नृत्य में गुनगुन, खेलों में शोइब शम्मा को पुरस्कृत किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में जगदीश, भूमिका, राम, तानिया और राधिका, भवानी आदि का विशेष योगदान रहा। आयोजन में अतिरिक्त कुलसचिव डॉ॰ बिट्ठल बिस्सा, संपदा अधिकारी कुलदीप जैन व वरिष्ठ निजी सचिव कमलकांत शर्मा तो अतिथि शिक्षकों में डॉ॰ मुकेश हर्ष, जसप्रीत सिंह, डॉ॰ गोपाल व्यास, रिंकू जोशी, तुल्छाराम, किरण उपस्थित रहे।संचालन निखिल सिंह द्वारा किया गया।
डाॅ. मेघना शर्मा एमजीएस यूनिवर्सिटी की डीन स्टूडेंट वेलफेयर मनोनीत। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर में सेन्टर्स एवं सेल के पुनर्गठन के तहत इतिहास विभाग की डाॅ. मेघना शर्मा को अधिष्ठाता, छात्र कल्याण की ज़िम्मेदारी प्रदान की गई है। विश्वविद्यालय में डीन स्टूडेंट वेलफेयर का पद इस मायने में महत्वपूर्ण है कि इसके तहत विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के शैक्षणिक उन्नयन हेतु डीन डाॅ. मेघना शर्मा द्वारा कार्य किया जाएगा। डाॅ. मेघना शर्मा द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही विद्यार्थियों की बहु-प्रतीक्षित मांगो के संबंध में सह अधिष्ठाता डाॅ. प्रभुदान चारण से चर्चा कर परिसर में अध्ययनरत विद्यार्थियों की समय पर मांग पूरा करने और उन्हें अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना तैयार की गई। डाॅ. शर्मा द्वारा विद्यार्थियों को आश्वासन दिया गया कि भविष्य में उनके कल्याण के लिए अनेकानेक योजनाएं प्रारम्भ की जाएगी और उनकोे शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि डाॅ. मेघना शर्मा को इस पद के साथ-साथ डाइरेक्टर, संग्रहालय व प्रलेखन केन्द्र का दायित्व भी दिया गया है।