Thar पोस्ट, न्यूज। आज कायमखानी समाज बीकानेर ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर 14 जून को दादा कायम खां की शहादत दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है।
समाज के नबाब खां मास्टर ने बताया कि कायमखानी समाज के प्रथम नागरिक कायम खा एक धर्मनिरपेक्ष नवाब थे। उनके वंशजो ने गोचर हेतु 12000 बीघा जमीन शेखावाटी में छोड़ी थी। इन्ही के वंशजो में से 250 जवान देश सेवा के लिए शहीद हो चुके है। ज्ञापन देने वालो में गुलाम रसूल खां, इक़बाल खां, नूरदीन खां, भवरु खां, अयूब खां, पार्षद जावेद खां, मुश्ताक खां, पार्षद आजम अली, यूनुस खां, मुबारक खान, एड मनीष खान, जाकिर खां, बबलू खां, आबिद खान, शाहरुख खान, रमजान खान केके, अहसान अली, अबरार खान सहित समाज के काफी मौजिज लोग मौजूद रहे।