Thar पोस्ट्स। मेडिकल कॉलेज बीकानेर में यूरोलॉजी के प्राचार्य डॉ मुकेश आर्य को बीकानेर के मेडिकल कॉलेज प्राचार्य राठौड़ की जगह कार्यभार दिया गया है। जोधपुर मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ जीएल मीणा को एपीओ(आदेशों की प्रतिक्षा) कर दिया गया है। बीकानेर मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ एस एस राठौड़ का स्थानांतरण कर दिया गया है। स्थानांतरण के बाद राठौड़ को जोधपुर मेडिकल कॉलेज में मीणा की जगह कार्य-व्यवस्थार्थ लगाया गया है। आर्य को यह कार्यभार अगले आदेशों तक दिया गया है। वहीं मीणा का मुख्यालय निदेशालय, चिकित्सा विभाग जयपुर कर दिया गया है।
तीनों आदेशों ने मेडिकल कॉलेज में खलबली मच गई है। आर्य को कार्यवाहक के रूप में लगाया गया है, तो मूल पद हेतु प्रयास लगने भी शुरू हो गए हैं। राठौड़ के बाद मीणा को बीकानेर लगाया जाएगा।