Thar पोस्ट। शादी के सीजन में एक विवाह की चर्चा सर्वत्र हो रही है। राजस्थान के चुरु जिले में IPS देवेंद्र और IASअपराजिता की शादी चर्चा में है। खासौली गांव के दयानंद रूयल के बेटे देवेंद्र रूयल ओर भरतपुर के डॉ.अमर सिंह सिनासिनिवार की आईएएस बेटी अपराजिता की शादी सिर्फ 1 रुपये और नारियल लेकर हुई है। आईपीएस दूल्हा देवेंद्र अपनी नई नवेली आईएएस दुल्हन अपराजिता को हेलिकॉप्टर से विदा करवाकर अपने घर लाए हैं। शादी के लिए खासौली से लग्जरी गाड़ियों का काफिला भरतपुर के एक निजी होटल विवाह गार्डन के लिए रवाना हुआ था. 31 जनवरी को एक खुशनुमा माहौल में दोनों आईपीएस और आईएएस की रस्मों-रिवाज के साथ शादी संपन्न हुई और सभी लोग फिर चूरु के लिए गाड़ियों से निकल गए. दूल्हा देवेंद्र और दुल्हन अपराजिता हेलीकॉप्टर के से खसौली पहुंचे जिन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
