

Tp न्यूज। बीकानेर से शेर गायब होते जा रहे है। आखिर ये शेर कहाँ भाग गए? कला प्रेमी यह सवाल कर रहे हैं। दरअसल बीकानेर के जूनागढ़ फोर्ट के सामने और पब्लिक पार्क के प्रवेशद्वार पर कलात्मक पत्थरों से निर्मित शेर लगवाये गए थे। अब ये धीरे धीरे गायब हो रहे है। जानकारों के अनुसार रियासतकालीन ये कलात्मक शेर दुर्लभ है। यह जांच का विषय हो सकता है कि ये गायब कब और कैसे हुए। बता दूं कि पब्लिक पार्क में कलात्मक संगमरमर के गोमुख भी पूर्व में गायब हुए थे। महाराजा गंगा सिंह ने जो सौगात बीकानेर को दी अब उसका सामान्य तरीके से भी रखरखाव नहीं हो रहा। जबकि करोड़ों रूपए पार्क के नाम पर खर्च किये जा रहे है।
