BJP office news

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में चार महीने बाद पीएम मोदी की ‘मन की बात:- भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से देखा ‘मन की बात का कार्यक्रम।

बीकानेर भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर के सभी पदाधकारियों, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ के अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं ने सभी मंडल केशक्ति केन्द्रों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ” मन की बात” का लाइव एपिसोड सुना। शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा कार्यक्रम में पीएम मोदी ने जिस तरह बताया मां का रिश्ता दुनिया का सबसे अनमोल रिश्ता होता है। हम सबके जीवन में ‘मां’ का दर्जा सबसे ऊंचा होता है मां, हर दुख सहकर भी अपने बच्चे का पालन-पोषण करती है। हर मां, अपने बच्चे पर हर स्नेह लुटाती है जन्मदात्री मां का ये प्यार हम सब पर एक कर्ज की तरह होता है, जिसे कोई चुका नहीं सकता ये पल भावुक करने वाले थे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष कार्यक्रम “एक पेड़ मां के नाम ” के तहत प्रत्येक व्यक्ति एक पेड़ लगाए पेड़ों से हमारी धरती मां का भी सौंदर्य बढ़ेगा इसके बाद बैठक शक्ति केन्द्रों के कार्यकर्ताओं से इस मानसून में अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया। शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, महामंत्री श्याम सुंदर चौधरी, नरेश नायक, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, बाबूलाल गहलोत, विजय उपाध्याय, भगवान सिंह मेड़तिया, दीपक पारीक, जितेंद्र राजवी, आनंद सिंह भाटी, गोकुल जोशी, जिला मंत्री मनीष सोनी, संगीलाल गहलोत, जितेंद्र सोलंकी, भारती अरोड़ा, महेश व्यास, अनु सुथार, इंद्रा व्यास, अशोक प्रजापत, कुणाल कोचर के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम को सुना।


जिला महामंत्री मोहन सुराणा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ एवं पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा के सानिध्य में गंगा शहर भाजपा मंडल से भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से आज मोदी जी की ‘मन की बात कार्यक्रम को बीकानेर जिला सोशल मीडिया संसयोजक सीए अंकुश चोपड़ा के गंगाशहर स्थित कार्यालय पर देखा।


जिला महामंत्री मोहन सुराणा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम के 111वें संस्करण में कहा कि मैं आज देशवासियों को धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने हमारे संविधान और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर अपना अटूट विश्वास दोहराया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ रविवार (30 जून) यानी आज फिर से शुरू हो गया।

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा कि मैं ‘मन की बात’ के माध्यम से एक बार फिर आपके बीच, अपने परिवारजनों के बीच आया हूं। एक बड़ी प्यारी सी उक्ति है- ‘इति विदा पुनर्मिलनाय’ इसका अर्थ भी उतना ही प्यारा है, मैं विदा लेता हूं, फिर मिलने के लिए।

इसी भाव से मैंने फरवरी में आपसे कहा था कि चुनाव नतीजों के बाद फिर मिलूंगा और आज, ‘मन की बात’ के साथ, मैं, आपके बीच फिर हाजिर हूं।


पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर मन की बात कार्यक्रम के पश्चात बीकानेर जिले के सोशल मीडिया सहसंयोजक सीए अंकुश चोपड़ा के गंगा शहर स्थित कार्यालय के आगे एक पेड़ मां के नाम आह्वान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पेड़ लगाए गए।


आज के इस कार्यक्रम में गंगा शहर मंडल कोषाध्यक्ष मूलचंद देया, मंडल मंत्री राजश्री कच्छावा, मंडल उपाध्यक्ष शिव बछ, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष भानु आनंद, तेरापंथ प्रोफेशनल फॉर्म अध्यक्ष डॉक्टर संजय लोढ़ा, वरिष्ठ कार्यकर्ता मुल्तान बेद, सोशल मीडिया जिला सहसंयोजक सीए अंकुश चोपड़ा, हुल्लास भाटी, हेमराज जाजड़ा, लोकेश शर्मा, विकास शर्मा, लक्ष्य भंसाली, जय चौधरी सहित विभिन्न भाजपा संघ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।