ताजा खबरे
एक महीने में होंगी राजनीतिक नियुक्तियां, यूआईटी और विकास प्राधिकरणों में भी चेयरमैन :भाजपा प्रदेशाध्यक्षअनियमितताएं पाए जाने 14 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितबीकानेर कोटगेट पर उड़ी गुलाल, राजस्थानी भाषा को मिलेगा मान-सम्मानबीकानेर में श्री नवाह पारायण पाठ को लेकर तैयारियां तेजबिजली बन्द रहेगी, 2 घंटे से अधिक असरशिव महापुराण कथा बैनर का हुआ लोकार्पणनशे के तस्कर के मकान पर अवैध निर्माण ध्वस्तमूलभूत सुविधाएं नहीं दी गई तो रीको लिमिटेड को सर्विस चार्जेज नहीं दिया जाएगा — करणी इंडस्ट्रीज एसोसिएशनइस देश की प्रधानमंत्री की फर्जी अश्लील तस्वीरें वायरल, तस्वीरों की सच्चाई बताईभारत में इतने दिनों का पेट्रोल-डीजल कोटा शेष
IMG 20240212 WA0248 माड गायक अली-गनी का अभिनंदन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

पद्मश्री की घोषणा से बढ़ा बीकानेर का मान
Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। प्रसिद्ध माडगायक बंधु अली-गनी को पद्मश्री सम्मान दिए जाने की घोषणा करने पर मरुधर बीकाणा महासंघ द्वारा जयपुर रोड स्थित शिविका गार्डन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
महासंघ के अध्यक्ष श्याम तंवर ने बताया कि तेजरासर जैसे छोटे से गांव में जन्मे दोनों लोक गायकों ने देश और दुनिया में बीकानेर का नाम रोशन किया है। इन्हें पद्म अलंकरण मिलने की घोषणा करना प्रत्येक बीकानेरी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि इन्होंने अल्लाह जिलाई बाई, हिसामुद्दीन उस्ता, सुधीर तैलंग और डाॅ. वीएस व्यास के बाद एक बार फिर जिले को प्रसिद्धि दिलाई है।
इस दौरान अली-गनी बंधुओं ने केसरिया बालम गीत की प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि लोक कला, संस्कृति और परम्पराओं के संरक्षण में बीकानेर का विशेष स्थान है। यहां जन्म लेना अपने आप में गर्व की अनुभूति है। उन्होंने इस सम्मान के लिए अपने गुरु के मार्गदर्शन और केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल का आभार जताया।
इस दौरान आरपीएस में चयनित भानु प्रताप सिंह का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में यूआईटी के पूर्व चेयरमेन मकसूद अहमद, डाॅ. अजीज अहमद सुलेमानी, डाॅ. तनवीर मालावत, चंद्र प्रकाश ओझा, दिनेश चंद्र सक्सेना,
संगठन के उपाध्यक्ष डॉ सतीश कच्छावा, महामंत्री सुरेश भार्गव, उपाध्यक्ष कृष्ण मीना, तथागत संस्था अध्यक्ष लखीराम बीबान, कोठारी हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉक्टर ओपी श्रीवास्तव, अतिरिक्त लोक अभियोजक भगवान सिंह,राजेंद्र भार्गव, पूर्व आयुक्त यूआईटी मनोहर सिंह, यशपाल आचार्य, संजय ठोलिया, डॉक्टर नमित सक्सेना आदि मौजूद थे।


Share This News