महापौर की प्रेस वार्ता कहा महिलाओं पर अत्याचार नही सहेगा राजस्थान Thar पोस्ट न्यूज। प्रदेश में बढ़ रहे महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का विशाल धरना प्रदर्शन तथा मुख्यमंत्री आवास घेराव 5 जुलाई को जयपुर में किया जाना है। इस के संबंध में आज भाजपा संभाग कार्यालय में कार्यक्रम संभाग प्रभारी महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, सहप्रभारी विनीता आहूजा तथा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने प्रेस वार्ता की।
महापौर ने कहा की कांग्रेस की गहलोत सरकार ने पिछले 4.5 सालों में प्रदेश की महिलाओं बहन बेटियों, माताओं के प्रति लापरवाह नीतियाँ अपनाई है। प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध चरम पर है और महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। आए दिन बढ़ते रेप और अत्याचार के मामले, और सोती हुई कांग्रेस सरकार की निर्मम नीतियों के कारण आज प्रदेश भर की महिलाएं रोषित है। इन ज़ख्मों पर नमक छिड़कने का काम कांग्रेस सरकार के खस्ता रवैये और इनके मंत्रियों के गैर जिम्मेदाराना बयानों ने किया है।

राजस्थान में कांग्रस की गहलोत सरकार के कुशासन में बढ़ती महिला असुरक्षा की घटनाएं जैसे बलात्कार, महिला अपराध, हत्या, लूट आदि के विरोध में महिला मोर्चा, राजस्थान द्वारा 5 जुलाई को जयपुर में महिला आक्रोश आंदोलन आयोजित किया जाएगा। बढ़ते महिला अत्याचारों का जवाब मांगने के लिये मुख्यमंत्री आवास को राजस्थान की बहन, बेटिया घेराव करेगी। सुबह 11 बजे ये आंदोलन सरदार पटेल मार्ग, जयपूर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय से शुरू होगा ।
इस दौरान महिला मोर्चा पदाधिकारी मधुरिमा सिंह, प्रोमिला गौतम, डॉ सुषमा बिस्सा, इंद्रा व्यास उपस्थित रहे।

बिजली बंद : विद्युत उपकरणों के रख-रखाव हेतु मंगलवार सुबह 10.00 से दोपहर 12.00 बजे तक निम्न स्थानो पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। हिमतासर कृषि, हिमतासर गांव, रायसर कृषि, रायसर गांव, मंडा कॉलेज, मरुधर इंजी. कॉलेज, जैन ढाबा के पास एरिया, हनुमान नगर, जयपुर रोड, ठोलिया डेयरी, वृंदावन फेज-2, गुलाब बाग, बड़ा बाग, सहेलियों की बाड़ी, वृंदावन मुख्य कार्यालय, शास्त्री पार्क, वृंदावन एन्क्लेव फेज-2, वृंदावन फेज 1, दिल्ली पब्लिक स्कूल, वृंदावन वेस्ट ब्लॉक, सागर सेतु का क्षेत्र।

थानवी सर्वोच्च सेवा के सम्मान से लॉयन्स क्लब इन्टरनेशनल से सम्मानित

Thar पोस्ट। लॉयनिस्टक  वर्ष 2022-23 का रिजन चेयरपर्सन लॉयन उमेश थानवी को  सर्वोच्च सेवा के सम्मान से विश्व की सबसे बड़ी मानव सेवा संस्था   लॉयन्स क्लब इन्टरनेशनल द्वारा सम्मानित किया गया । स्पेशल सेक्रेटरी लॉयन अर्चना थानवी ने बताया कि यह सम्मान समारोह राजधानी जयपुर के फोर्ट बेन्क्वैट हाल मे प्रान्त पाल 22-23 लॉयन रोशन सेठी द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर लॉयन्स क्लबस इन्टरनेशनल 3233 ई1 के 23-24 के प्रान्तपाल लायन ओमप्रकाश घग्गर, सह प्रान्तपाल लॉयन सुनील अरोड़ा व लॉयन सुधीर वाजपेयी, पूर्व मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन लॉयन कुलभुषण मित्तल, पूर्व प्रान्तपाल लायन सुमेर जैन  ने भी पुरूष्कृत किया । 2022-23 मे सेवा कार्य की गतिविधियो के आधार पर प्रान्त के लॉयन्स क्लब्स तथा सदस्यों को भी पुरूष्कृत किया गया ।

Thar पोस्ट न्यूज। साहित्यिक सांस्कृतिक नवोन्मेष के लिए नवगठित मंच “वैखरी” द्वारा प्रारंभ की जा रही व्यास व्याख्यान माला का “मुहूर्त व्याख्यान” रविवार को स्थानीय होटल राजमहल में संपन्न हुआ. संस्था की सचिव इंजी. आशा शर्मा ने बताया कि प्रति वर्ष आयोजित की जाने वाली इस शृंखला का प्रथम व्याख्यान “साहित्य का विधान” विषय पर आयोजित किया गया था.
विषय पर अपनी बात रखते हुए मुख्य अतिथि कवि, कथाकार, संपादक एवं पूर्व प्रशासनिक अधिकारी हेमंत शेष ने कहा कि हर रचना अपनी विधा स्वयं तय करती है. हर रचनाकार शिल्प के माध्यम से ही अपनी मौलिकता प्रकट करता है अन्यथा विषय तो वही रहता है। अध्यक्षीय उद्बोधन में लालेश्वर महादेव शिव मठ के अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानंदगिरि महाराज ने कहा कि साहित्य कर्म में रत हुए बिना साहित्य के रस का आनंद नहीं लिया जा सकता. स्वामी जी ने अपने विद्वत्तापूर्ण उद्बोधन में साहित्य, संस्कृति और समाज के अंतर्संबंधों की व्याख्या की।
कवि, आलोचक एवं संपादक तथा संस्था के संरक्षक डॉ. इंदुशेखर तत्पुरुष ने संस्था के गठन के उद्देश्य तथा इसके आगमी कार्यों की विस्तृत जानकारी दी. संस्था सचिव आशा शर्मा द्वारा प्रति वर्ष आयोजित किए जाने वाले गोवर्धन लाल चौमाल कहानी पुरस्कार के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि शीघ्र ही पुरस्कार हेतु विज्ञप्ति जारी कर अखिल भारतीय स्तर पर कहानी संग्रह आमंत्रित किए जायेंगे तथा निर्णायकों द्वारा चयनित कहानी संग्रह के लेखक को स्वर्गीय श्री गोवर्धन लाल चौमाल की स्मृति में उनकी पुण्य तिथि 25 दिसंबर पर आयोजित किए जाने वाले मुख्य समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा. पुरस्कार की राशि 11,000 रुपए निश्चित की गई है. वैखरी के अध्यक्ष डॉ. विवेकानंद चौमाल ने सभी आगंतुक अतिथियों को धन्यवाद देते हुए अतिथियों को इंजी. आशा शर्मा का साहित्य भेट किया। कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार संजय पुरोहित ने किया। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष शुभम गौड़ तथा सह सचिव कृष्ण कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे.
कार्यक्रम में नंदकिशोर आचार्य, अनिरुद्ध उमट, दीपचंद सांखला, मधु आचार्य आशावादी, कमल रंगा, राजेंद्र पी जोशी, डॉ. ब्रजरतन जोशी, रवि पुरोहित, डॉ. अन्नाराम शर्मा, डॉ. अजय जोशी, हरीश बी शर्मा, मोनिका गौड़, नवनीत पाण्डे, नीरज दैया, निर्मल शर्मा, हेम शर्मा, अखिलानंद पाठक, मूलचंद बोहरा, डॉ. एस एन हर्ष, डॉ. बसंती हर्ष, योगेंद्र भाटी, नीलम पारीक, मनीषा आर्य सोनी, राजाराम स्वर्णकार, बाबूलाल छंगाणी, कासिम बीकानेरी, असद अली असद, इंद्रजीत कौशिक, कृष्णा आचार्य, सुमन ओझा, डॉ. कौशल्या नाई, डॉ. बृजनंदन श्रृंगी, बनवारी लाल शर्मा, मनोज पारीक, इंदिरा व्यास, शिव कुमार आर्य, लक्ष्मी नारायण जोशी, मो. रमजान अब्बासी, चोरूलाल सुधार, ज्योति वधवा, हरिकिशन व्यास, जुगल पुरोहित, डॉ. कृष्ण लाल बिश्नोई, डॉ. अरुण कुमार शर्मा, मुकेश पोपली एवं विकास पारीक सहित प्रतिष्ठित साहित्यकारों, साहित्य अनुरागियों तथा बुद्धिजीवियों सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की.