Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र सोमवार प्रातः 10:35 बजे हवाई मार्ग द्वारा जयपुर से प्रस्थान कर प्रातः 11:20 बजे नाल हवाई अड्डे पहुंचेंगे।
राज्यपाल यहां से 11:25 बजे प्रस्थान कर प्रातः 11:40 बजे पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के अतिथि गृह पहुंचेंगे। राज्यपाल दोपहर 12 बजे राजस्थान पशु चिकित्सा एवं विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे। दोपहर 1:50 बजे यहां से रवाना होकर राजुवास के अतिथि गृह पहुंचेंगे तथा अपराह्न पश्चात 3:50 बजे यहां से रवाना होकर 4 बजे रविंद्र रंगमंच पहुंचेंगे। श्री मिश्र यहां इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा अंगदान और प्रत्यारोपण के प्रति जागरूकता संवाद और सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे। राज्यपाल सायं 5 बजे नाल एयरपोर्ट के लिए तथा यहां से सायं 5:20 बजे हवाई मार्ग द्वारा जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

केंद्रीय बजट पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी यादव व अर्जुनराम मेघवाल कल करेंगे चर्चा।  बीकानेर में केंद्रीय बजट 2024 बजट पर बीकानेर के व्यापारियों, बुद्धिजीवियों, पार्टी कार्यकताओं के साथ भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अध्यक्षता में कल केंद्रीय महिला एवं बाल विकास कैबिनेट मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी यादव, केंद्रीय कानून मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुनराम मेघवाल, प्रदेश खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामलात कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मंत्री वासुदेव चावला वृंदावन होटल में सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनेंगे व 11:30 बजे बजट पर परिचर्चा करेंगे इस कार्यक्रम का संयोजक भाजपा शहर जिला महामंत्री मोहन सुराणा को बनाया गया हैं। भाजपा जिला मिडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी यादव व अर्जुनराम मेघवाल कल सुबह 7:20 पर रेल मार्ग से बीकानेर पहुंचेंगे बीकानेर आगमन पर भाजपा नेताओ द्वारा स्टेशन पर स्वागत किया जाएगा।

डा. ओमप्रकाश जाखङ बने ईसीबी के प्राचार्य
इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर मे आज डा. ओमप्रकाश जाखङ ने प्राचार्य का पदभार ग्रहण किया । डा. जाखङ महाविद्यालय के मेकेनिकल विभाग मे सह आचार्य के पद पर कार्यरत है । प्राचार्य पद पर उनकी नियुक्ति बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अजय शर्मा के निर्देशानुसार वरिष्ठता के आधार पर की गई है ।
महाविद्यालय के शैक्षणिक व अशैक्षणिक कार्मिको ने डा. जाखङ के पदभार ग्रहण करने पर माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उनकी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हे बधाई दी ।
इस अवसर पर डा. जाखङ ने संस्था को तकनीकी क्षेत्रो मे उत्तम बनाने की बात कही।