Thar पोस्ट। राजस्थान की एक मंत्री ने देहदान का निर्णय किया है। वही मौसम भीगा हुआ है। इसपूरे राजस्थान में दिखेगा बारिश का असर, मौसम विभाग ने 15 जगहों पर आज भारी बारिश और तीन जगहों पर अति भारी बारिश का किया अलर्ट।

देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रहेंगे राजस्थान प्रवास पर है। शाह उदयपुर में एक सार्वजनिक रैली को करेंगे संबोधित, मोदी सरकार के 9 वर्षों की गिनाएंगे उपलब्धियां।

राजधानी दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह का समापन समारोह आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे शामिल, कंप्यूटर सेंटर, प्रौद्योगिकी संकाय भवन और अकादमिक ब्लॉक की रखेंगे आधारशिला।

राजस्थान की सीएस उषा शर्मा ही बनी रहेंगी प्रदेश की मुख्य सचिव, केंद्र सरकार ने 31 दिसंबर तक दिया सेवा विस्तार, आज होने वाली थीं रिटायर।

अभिनेत्री चाहत पांडे मध्य प्रदेश ‘आप’ पार्टी में हुईं शामिल, ‘पवित्र बंधन’, ‘दुर्गा माता की छाया’ और ‘हमारी बहु सिल्क’ समेत कई सीरियल में कर चुकी हैं काम

अदाकारा और स्टार सिंगर मेडोना तबियत बिगड़ने पर न्यूयॉर्क के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण हुईं बीमार।

विश्व की फीफा रैंकिंग में एक स्थान चढ़कर 100वें स्थान पर पहुंची भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम, 5 वर्षों बाद बनाई शीर्ष 100 में जगह, पिछले मुकाबलों में 5 मैच जीते- दो मैच खेले ड्रॉ

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता पद की दौड़ में शामिल हुए अजीत अगरकर, आईपीएल की दिल्ली कैपिटल्स में सहायक कोच पद से हुए अलग, 30 जून को होगी मुख्य चयनकर्ता की घोषणा

राजस्थान में गहलोत सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने अपने 50वें जन्मदिन पर किया देहदान करने की घोषणा ।

भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे तमिलनाडु के मंत्री वी सेंथिल बालाजी मंत्रिमंडल से बर्खास्त, राज्यपाल आरएन रवि ने जारी किए आदेश, वहीं सीएम एमके स्टालिन बोले, ‘राज्यपाल को नहीं ऐसा करने का कानूनी अधिकार’, बर्खास्तगी फिलहाल ‘होल्ड’ पर।

देश : मणिपुर दौरे पर निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले को राजधानी इम्फाल से 20 किलोमीटर दूर रोका- जमकर हुआ हंगामा, राहुल ने वीडियो शेयर कर कहा, ‘ये दुर्भाग्यपूर्ण’